पामगढ़ में घर से बाहर खड़ी बाइक पार, आरोपी बाइक से पहुंचा शराब लेने, वही से दबोचा पुलिस ने

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घुमने आया युवक अपने बाइक को रिश्तेदार के घर बाहर खड़ी किया था, जो कुछ समय बाद चोरी हो गई| युवक की शिकायत के बाद पुलिस जाँच में जुटी थी इसी दौरान आरोपी युवक बाइक लेकर शराब दुकान पहुंचा| जिसकी सूचना पुलिस को लग गई| पुलिस ने तत्काल दबिस देते हुए चोर को बाइक के साथ दबोच लिया| पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरूध्द धारा 303(2), 3(5) बी.एन. एस. के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया|

 

इसे भी पढ़े :- फोन पे से हर दिन कमाएं 500 से 1000 तक, जाने कैसे

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बिजेन्द्र कुर्रे निवासी ग्राम जलसों थाना पामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 10.01.2025 के रात्रि 10.30 बजे यह अपने मोटर सायकल सी.बी. साइन क्रमांक सीजी-12 ए. जेड. 0326 से पामगढ़ से चंडीपारा गया था मोटर सायकल को दिग्विजय के घर के सामने खड़ा किया था कुछ समय बाद वापस आया तो मो0सा0 वहा पर नही था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप0क्र0 22/2025 धारा 303(2) बी एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

See also  पामगढ़ में तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 2 अन्य लोगों ने कूदकर बचाई जान

 

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

 

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवम मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की आरोपी मोनू उर्फ कन्हैया कश्यप निवासी चंडीपारा थाना पामगढ़ का उक्त चोरी गए मो0सा0 से शराब भट्ठी आया हुआ है की सूचना पर उक्त आरोपी को चोरी हुए मोटर सायकल के साथ घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया जो घटना दिनांक को अपने एक अन्य साथी के साथ उक्त मो0सा0 को चोरी करना स्वीकार किया जो समक्ष गवाहों के उक्त चोरी हुए मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 17.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. श्याम ओगरे, भुनेश्वर साहू, उमेश दिवाकर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में

 

फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *