कर्नाटक के रायचूर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया. यहां एक खेत में 25 साल की महिला लहूलुहान पड़ी थी और उसके ऊपर उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची बिलख रही थी. बच्ची शायद समझ भी नहीं पा रही थी कि उसकी मां उसे जवाब क्यों नहीं दे रही. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सिंधनूर उपखंड के आरएच कैंप-5 इलाके की है. महिला की पहचान 25 वर्षीय स्नेहा के रूप में हुई है, जो आरएच कैंप-4 की रहने वाली थी. पुलिस को आशंका है कि महिला पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी गंभीर चोटें आईं.
दिल झकझोर देने वाला हादसा, सड़क किनारे पानी डाल रहे युवक को कार ठोका, 30 फीट उछलकर युवक की मौत, दिल दहला देने वाला विडियो आया सामने
मां के शरीर से चिपकी थी मासूम
जब ग्रामीणों की नजर खेत में पड़ी महिला और बच्ची पर गई तो वहां का दृश्य बेहद मार्मिक था. डेढ़ साल की बच्ची अपनी मां से लिपटी हुई रो रही थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने तक स्नेहा की सांसें चल रही थीं. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद बच्ची की हालत ने इस पूरी घटना को और ज्यादा दर्दनाक बना दिया.
कोर्ट की अंतरात्मा झकझोर दी, इतना अश्लील गाना, हनी सिंह और बादशाह को हाईकोर्ट की फटकार, विवादित गाने को हटाने का आदेश
सिंधनूर ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए स्नेहा के पति अमित और उसके कथित प्रेमी शुभम को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, स्नेहा की शादी करीब चार साल पहले अमित से हुई थी. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पिछले करीब चार महीनों से स्नेहा के शुभम के साथ कथित संबंध थे. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और इस वारदात को किसने अंजाम दिया.
इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, 4 साल की बेटी को लगाए थप्पड़ फिर सड़क पर पटका, सामने आया दिल दहला देने वाला विडियो
खेत में कैसे पहुंची स्नेहा?
स्नेहा आरएच कैंप-4 में रहती थी, जबकि उसका शव गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में मिला. इस वजह से पुलिस घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्नेहा को खेत तक कौन लेकर गया था, उसके साथ वहां क्या हुआ और हत्या के पीछे आखिर क्या मकसद था. फिलहाल पुलिस ने किसी एक आरोपी को हत्या का जिम्मेदार घोषित नहीं किया है. मामले में पूछताछ और जांच जारी है. स्नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की प्रकृति को लेकर जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है.