CG : तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. हादसा देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास हुआ, जहां डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.

 

CG : टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, बाइक में लगी आग

 

जानकारी के अनुसार, परसुली निवासी पवन सोनकर रविवार रात अपने 3 वर्षीय बेटे हिमांशु सोनकर और 12 वर्षीय भतीजे नमन कुमार सोनकर के साथ बाइक क्रमांक CG 24 S 1107 से घर के पास सड़क पर निकले थे. इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही कार क्रमांक CG 08 AT 360 के चालक ने कथित तौर पर वाहन को रॉन्ग साइड में ले जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी.

See also  आज की नारी–नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो: रायपुर में महिला सशक्तिकरण का भव्य उत्सव

 

CG : स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायलों की मदद की. सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

 

CG : बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हुई मौत, चालक फरार, तीज त्योहार के वापस लौट रहे थे घर

 

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया. वहां उपचार के दौरान पवन सोनकर के बेटे हिमांशु सोनकर और भतीजे नमन कुमार सोनकर की मौत हो गई. वहीं पवन सोनकर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

See also  CG : जमीन डाइवर्सन कराने के नाम पर रिश्वत, SDM कार्यालय का बाबू गिरफ्तार

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई

 

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर देवरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया. पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है. हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

 

बिलासपुर में तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौक, तीसरे की हालत गंभीर