CG : बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हुई मौत, चालक फरार, तीज त्योहार के वापस लौट रहे थे घर

छत्तीसगढ़ के बालोद में तीज त्योहार पर गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई. मोखा से बड़े गौरी गांव लौटने के दौरान पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान दामेश्वर सिन्हा और नीता सिंह के रूप में हुई है.

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

जानकारी के मुताबिक, घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है. बड़े गौरी गांव से दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता को तीजा के अवसर पर लाने के लिए शनिवार को मोखा गांव आए थे. वापसी के दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए

 

CG : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत, एक नाबालिग गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 

See also  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रेलवे ने 22 व 24 दिसंबर को रद्द, अमृतसर से यह ट्रेन इसलिए नहीं छूटेगी

 

घटना के बाद मौके पर राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी. दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

 

मरने के बाद भी बहन ने भाई को बांधी राखी, भाई-बहन की दिल छू लेने वाली कहानी

 

टक्कर मारने के बाद पिकअप को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला. पुलिस वाहन जब्त कर थाने लेकर आ गई है और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

 

 

CG : स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम