पामगढ़ में 93 हजार की लूट, 2 बाइक सवार 5 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में सारंगढ़ का ब्यवसायी लूट का शिकार हो गया, 2 बाइक में सवार 5 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है |  लूटेरों ने ब्यवसायी और चालक के साथ हाथ मुक्का लात एवं बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट की है |  पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है |

सारंगढ़ के किराना ब्यवसायी मानू अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल 38 वर्ष, चालक परमेश्वर महंत एवं लेबर सिदार 8 जुलाई को अपने  टाटा 407 वाहन क्रमांक CG- 13 B- 0107 से बिलासपुर से लौट रहे थे | वे रात 9.30 बजे पामगढ़ पहुंचे थे की 2 बाइक में सवार 5 लोगों ने उनको रोक लिया| बोले की तुम लोग धुल उडाते आ रहे हो कहकर ड्रायवर परमेश्वर को हाथ मुक्का लात से मारपीट किया |  फिर वे लोग कुछ दुर आगे बढे तो वे लोग पुन:हम लोगो को रोके और ड्रायवर को लात घुसा से मारपीट किये | तब ब्यवसायी गाडी से नीचे उतरा तो भी मारपीट किये है इसके बाद मेरे को तथा सिदार को भी गाडी से उतार कर हाथ मुक्का लात एवं बेल्ट से मारपीट किये|  इस दौरान ब्यवसायी जेब में रखे 32000.00 रूपये को लुट कर लिये और गाडी के सीट में रखे बैग से मेरा 90.000 हजार रूपये को निकाल कर कुल 93200.00/ रूपये लुट कर मोटर सायकल से सवार होकर भाग गये 05 व्यक्ति 25 से 30 वर्ष लगभग के थे एक व्यक्ति दुबला पतला उचा था एक व्यक्ति मोटा ताजा तथा 03 व्यक्ति सामान्य कद के थे मेरे रूपये को लुट कर वापस पिछे दिशा पामगढ की ओर मोटर सायकल से भाग गये| इसकी शिकायत पामगढ़ पुलिस थाना में ब्यवसायी ने की है | पुलिस ने इस मामले में लूटेरों के खिलाफ धारा 395 के मामला दर्ज़ कर लिया है|

See also  CG Board Result: 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास, बेटियों का दबदबा कायम