तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर : कोरबा जिला के पोड़ी बस स्टैंड के पास में बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया है. तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर है. बांगो थाना क्षेत्र की पूरी घटना है.

तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर : तीनों बच्चे एक ही परिवार के
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में (13 साल) बूटी गोस्वामी और (12 साल) दशरथ गोस्वामी के साथ एक और नाबालिग स्कूटी से सामान लेने आए थे. इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य नाबालिग विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है. तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं.
खबरों के लिए
व्हाट्सअप ग्रुप
Join कीजिए
तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर : हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. यहां से गुजरने वाले यात्री बस समेत वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा. स्थिति गरमाने केब बाद बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. उन्होंने चर्चा कर प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी.
इसे भी पढ़े :- मछली पालन के लिए सरकार दे रही 60 प्रतिशत तक का अनुदान, जाने आवेदन की प्रकिया
तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर : तहसीलदार ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की. इसके बाद ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम समाप्त किया. पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल कराया. मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में पोड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से दो स्कूली भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर घायल है। @KorbaDist #Chhattisgarh #RoadAccident @PoliceKorba pic.twitter.com/5n7mcCzME0
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 15, 2026
खबरों के लिए