एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की 7 राउंड फायरिंग, ड्राइवर के घायल होने पर खुद कार चलाकर पहुंचे हॉस्पिटल

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे. शूटर की गन जाम हो गई थी. हमला मुंबई के जुहू इलाके में हुआ. टाइगर श्रॉफ कार में बैठे थे, जिस वक्त हमलावरों ने गोली चलाई. फायरिंग के वक्त उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और टाइगर बगल वाली सीट पर बैठे थे.

 

 

 

टाइगर मुंबई के जुहू इलाके के एक ग्राउंड से फुटबॉल खेलने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे. जैसे ही वो अपनी कार से ग्राउंड से बाहर निकले, उसी दौरान बाइक सवार 3 लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. उनका निशाना तो टाइगर ही थे, लेकिन वो बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके ड्राइवर जिनका नाम फिरदौस है, वो घायल हो गए. उनके हाथ में चोट आई, जिसके बाद टाइगर तुरंत ड्राइवर सीट पर बैठते हैं और खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल ले जाते हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह टाइगर ने बहादुरी दिखाई और ड्राइवर को अस्पताल तक पहुंचाया.

 

 

पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. कुछ ही घंटे के बाद मुंबई के सांताक्रूज इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. मामले की जांच जारी है. देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है. एक तरफ जहां पुलिस मामले में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली. उसने लिखा, “इसको हमने कॉल कर के समझाया था, लेकिन इसको बात समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया. जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा.”

See also  पत्नी की सिर लेकर घंटों घूमता रहा सड़क पर, जिसने भी देखा खड़े हो गए उसके रौंगटे, इलाके में मची सनसनी

 

जैकी श्रॉफ की टीम ने बताया- टाइगर बिल्कुल ठीक हैं

फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर उनके पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ की टीम ने भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि टाइगर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। जैकी श्रॉफ की टीम ने कहा, ‘टाइगर ठीक हैं।’ इससे पहले मुंबई पुलिस भी स्पष्ट कर चुकी थी कि फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

 

See also  गुब्बारा भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भी देखा गया था, भारतीय वायुसेना ने राफेल से मार गिराया

 

जो भी सलमान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका

फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों की एक पोस्ट सामने आई। इसमें गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी फोन करके धमकी दी गई थी। पोस्ट में अनिल पंडित के नाम से लिखा गया, ‘जय महाकाल… जय श्रीराम… सभी भाइयों को राम राम… आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं।’

पोस्ट में आगे दावा किया गया कि टाइगर को पहले फोन करके समझाया गया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। पोस्ट में लिखा गया कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। इसके बाद पोस्ट में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकी देते हुए कहा गया कि जो भी उनकी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला निशाना वह हो सकता है। पोस्ट में लिखा गया, ‘अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच।’

 

पोस्ट में कुछ अन्य समूहों को भी धमकी दी गई। इसमें दावा किया गया कि जो लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें किए गए दावों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

See also  वैश्विक मंच तक पहुंचेगा भारतीय ज्ञान, कानपुर की प्राचीन पांडुलिपियां होंगी डिजिटल

 

 

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है. हालांकि टाइगर इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख के खुलासे ने सनसनी बढ़ा दी है. प्रत्यक्षदर्शी मुताबिक, एक बर्थडे पार्टी के बाद जैसे ही टाइगर अपनी कार से निकलने लगे, तभी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. इस वारदात ने मुंबई में फिल्मी सितारों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के पहरे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

न्यूज एजेंसी एआईएनएस के साथ बातचीत में प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख ने बताया, ‘हम अपने व्लॉग बना रहे थे. हजारों व्लॉगर वहां व्लॉग बना रहे थे. बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें काफी शोर था क्योंकि वे जन्मदिन मना रहे थे. उनके सभी साथी जन्मदिन मनाने के लिए अंदर चले गए, खाना-पीना कर रहे थे.’

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल

सलमा शेख ने आगे कहा, ‘कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपनी कार लेकर सड़क पर चल पड़े. तभी मच्छर की तरह दुबला-पतला लड़का, गरीब सा दिखने वाला, जैसे कोई फुटपाथ पर रहता हो. वह आया और फायरिंग शुरू कर दी और सभी को लगा कि कोई दीपावली के पटाखे फोड़ रहा है. लेकिन, जब टाइगर की कार रुकी और वह दर्द से कराहते हुए बाहर आए, तो खून का एक बड़ा धब्बा वहीं पड़ा रहा.’