पोस्ट ऑफिस RD स्कीम, मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख तक का बड़ा मुनाफा, नाबालिग भी कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : नई दिल्ली हर वर्ग के लिए सरकार कोई ना कोई स्‍कीम चलाती ही है. खासकर छोटी बचत योजनाएं सभी भारतीयों के लिए संचाल‍ित है. गरीब से लेकर मिडिल क्‍लास तक इन योजनाओं में निवेश कर सकता है और बिना रिस्‍क ज्‍यादा मुनाफा कमा सकता है. आज हम एक ऐसी ही स्‍कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पोस्‍ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं के तहत चलती है और मैच्‍योरिटी पर बड़ा मुनाफा कराती है।

 

पोस्ट ऑफिस योजना, पत्नी के साथ खुलवाए खाता, हर महीने मिलेगा 6167 का फिक्स ब्याज

 

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : यह सरकारी योजना पोस्‍ट ऑफिस की पॉपुलर आवर्ती जमा (RD Scheme) है, जिसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. इस योजना में हर महीने निवेश किया जा सकता है. इस योजना में कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. आप जितना चाहें, उतना इस स्‍कीम में पैसा लगा सकते हैं।

See also  तलवार से काटकर पति की कर दी हत्या, दोषी होने के बाद भी कोर्ट से हुई बरी, जाने क्यों

Post Office की आरडी स्‍कीम में निवेशकों को 6.7 फीसदी का ब्‍याज दिया जाता है. इस योजना की मच्‍योरिटी पीरयिड 5 साल की होती है, जिसे आप आगे भी बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप चाहें तो आरडी स्‍कीम के तहत दो अकाउंट 5-5 साल की मैच्‍योरिटी के लिए खोल सकते हैं।

 

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 2026, ₹10,000 की FD पर 1 साल में कितना मिलेगा ब्याज, सेक्शन 80C के तहत मिलेगी छूट

 

लोन की सुविधा
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : Post Office Recurri
ng Deposit (RD) स्‍कीम के तहत लोन की भी सुविधा दी जाती है. कोई भी व्‍यक्ति अपने डिपॉजिट पर लोन ले सकता है. 1 साल तक इस स्‍कीम में पैसा डिपॉजिट करने के बाद कोई भी अपने जमा का 50 फीसदी रकम लोन के तौर पर ले सकता है।

Post Office RD Scheme
Post Office RD Scheme

 

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम, प्रीमैच्‍योर एग्जिट

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : अगर आप समय से पहले इस योजना से निकलना चाहते हैं तो आप 3 साल तक लगातार इस अकाउंट को चलाने के बाद निकल सकते हैं, लेकिन आपको इस योजना में आरडी स्‍कीम वाला ब्‍याज नहीं मिलेगा, बल्कि पोस्‍ट ऑफिस की सेविंग अकाउंट वाला ब्‍याज डिपॉजिट किया जाएगा।

See also  रामभक्तों का अपमान विरासत का अपमान: योगी आदित्यनाथ

वहीं अगर आप इसे मैच्‍योरिटी पूरा होने के बाद भी आगे बढ़ाना चाहते हैं तो 5 साल तक जमा करने के बाद 5 साल और बढ़ा सकते हैं. यानी कि इस योजना के तहत आपक 10 साल तक लगातार डिपॉजिट कर सकते हैं. इसपर आपको 6.7 फीसदी का फिक्‍स्ड ब्‍याज दिया जाएगा. हालांकि यह ब्‍याज दर हर तिमाही में समीक्षा के बाद चेंज भी हो सकता है।

 

पोस्ट ऑफिस में आरडी की जबरदस्त स्कीम, आवेदन फॉर्म भरना शुरू, न्यूनतम निवेश ₹100 प्रतिमाह

 

नाबालिग भी कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : इस योजना के तहत कोई नाबालिग भी निवेश कर सकता है. उसके नाम पर माता-पिता या गार्जियन भी निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, इस योजना के तहत ज्‍वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है।

कैस इस योजना में मिलेंगे 16 लाख रुपये
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : अगर मान लीजिए कोई पोस्‍ट ऑफिस की आरडी स्‍कीम में हर महीने 9500 रुपये का निवेश कर रहा है, तो उसे सालाना आधार पर 6.7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. यानी कि 5 साल बाद उसके पास इस योजना में 6,77,980 रुपये डिपॉजिट हो जाएंगे, जिसमें ब्‍याज से कमाई 1,07,980 रुपये की होगी।

See also  हरियाणा की सभी 90 सीट के लिए आज हो रहा मतदानऔर मतगणना आठ अक्टूबर को होगी

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम : अब अगर आप 5 साल और के लिए इस योजना में निवेश जारी रखते हैं तो 10 साल में आपके पास कुल 16,23,123 रुपये हो जाएंगे, जिसमें सिर्फ ब्‍याज से कमाई 4,83,123 रुपये होगी. वहीं 10 साल में आप आरडी स्‍कीम में कुल 11,40,000 रुपये डिपॉजिट करेंगे।

 

 

 

 

Post Office RD Scheme, सिर्फ ब्याज से ही होगी 2.54 लाख रुपये की कमाई, सरकार दे रही धांसू ब्याज, 100 रुपये से खोलें खाता, लोन भी मिलेगा