CG : मोबाइल की जिद्द में गई 13 साल के बच्चे की जान, नाबालिग भाई ने गैती से वारकर ले ली जान

रायपुर जिले के निमोरा गांव में एक भाई ने अपने छोटे भाई की जान ले ली। मरने वाला नाबालिग हमेश मोबाइल फोन के लिए घरवालों से डिमांड किया करता था। इस बात को लेकर उसका हमेशा घरवालों से झगड़ा भी हुआ करता था। यही बात उसके भाई को पसंद नहीं आती थी और अब उसने गैती से वारकर अपने छोटे भाई की जान ले ली है।

हत्या करने वाला बड़ा भाई महज 16 साल का नाबालिग है और जिस की जान ली उस छोटे भाई की उम्र सिर्फ 13 साल थी। हत्या करने वाले नाबालिग को पुलिस हिरासत में लेकर इस घटना से संबंधित पूछताछ कर रही है। फिलहाल जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बीती रात बड़े भाई ने सो रहे अपने छोटे भाई पर गैती से वार कर दिया। इस नाबालिग में अपने छोटे भाई के प्रति इतनी नफरत थी की गैती सीधे उसके पेट और सीने में घुसा दी।

See also  राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

चींख सुनकर मा बाप भी आए, घर वालों के सामने ही तड़प-तड़प कर 13 साल के बच्चे की जान निकल गई। इस घटना में बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं, पिता ने रोते बिलखते आसपास गांव वालों को खबर दी। लोगों ने इसके बाद राखी थाने की पुलिस से संपर्क किया। अब मृत बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक 13 साल का छोटा भाई अक्सर अपने घर वालों से जेब खर्च के लिए रुपए मांगा करता था। उसे नया मोबाइल फोन चाहिए था, इसे लेकर वह अक्सर मां-बाप से बहस किया करता था। बड़े भाई को यह रास नहीं आता था। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ करता था।

नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि इन बातों से तंग आकर ही उसने अपने छोटे भाई की जान ले ली। इन बच्चों के माता-पिता खेती मजदूरी का काम करते हैं। कुछ स्थानीय गांव वालों का कहना है कि मरने वाला बच्चा नशे की लत से भी ग्रसित था, वह अक्सर जेब खर्च में मिले रुपयों से नशा किया करता था इस वजह से भी परिवार में अक्सर विवाद होता था।(Agency)

See also  हर रंग कुछ कहता है - नीतू साहू