शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का करें नाश्ता

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद जिंदगी भर साथ रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर पैनी नजर रखनी चाहिए। डाइट में शुगर फ्री चीजों को शामिल करें। सुरंग, ब्रोकली, गाजर, टमाटर, संतरा, नींबू, बेरीज, सेब, अंगूर आदि चीजें जरूर खाएं। इनके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही मीठे चीजों से परहेज करें और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का नाश्ता करें। आइए जानते हैं-

बाजरा एक साबुत अनाज है। ग्रामीण इलाकों में इसका अधिक सेवन किया जाता है। इसमें फाइबर और अच्छे कार्ब्स भी पाए जाते हैं। अघुलनशील फाइबर की मौजूदगी के कारण बाजरे को पचने में वक्त लगता है। इससे रक्त में शर्करा स्तर जल्दी नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में बाजरा जरूर शामिल करें। इसके लिए रोजाना में बाजरे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही बाजरे की खिचड़ी भी नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

See also  अचारी पराठा रेसिपी: चटपटा और झटपट बनने वाला टेस्टी नाश्ता

मूंग दाल में फाइबर, प्रोटीन फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कार्बनिक एसिड, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और लिपिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काबू में रहता है। इसके लिए रोजाना नाश्ते में मूंग दाल की खिचड़ी खाएं। इसके अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्प्राउट का सेवन कर सकते हैं।

इसमें विटामिन, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। साथ ही इंसुलिन और एण्ड्रोजन के उत्सर्जन में सहयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त क्विनोआ में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना नाश्ते में कीनुआ उपमा का सेवन कर सकते हैं।(Agency)