जांजगीर में वर्दीधारी महिला आरक्षक से साफ कराया जा रहा शौचालय, विडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जाँच में जुटे अधिकारी

जांजगीर जिला में आरआई के दबाव में महिला आरक्षक को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है| वर्दी पहनी हुई महिला आरक्षक को शौचालय तक साफ करने के लिए बाध्य किया गया| परेशान महिला ने इसका विडियो फोटो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है | इस मामले में एडिशनल एसपी ने दोनों से जवाब तलब किया है।

जांजगीर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्तीकर दिया शादी का झांसा, दुष्कर्म करने के बाद हुआ फरार, इंदौर से हुआ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने टॉयलेट साफ करते वीडियो किया| महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और प्रांगण की सफाई करती हुई नजर आ रही है। साथ ही RI पर प्रताड़ना के आरोप भी लगा रही है।

जांजगीर में इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती को भगा ले गया युवक, दूसरे युवक ने किया रेप, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

महिला आरक्षक ने अपने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस ड्रेस में पुलिस लाइन कार्यालय के साथ आर आई प्रदीप जोशी के कार्यालय के साथ बाथरूम की साफ-सफाई करती हुई नजर आ रही है।महिला का आरोप है कि दो दिन से आमद देने के लिए आर आई से मुलाकात कर रही है, लेकिन आर आई काम कराने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी डॉ. यूलैडन यार्क ने महिला आरक्षक और आर आई से जवाब तलब की है। इतना ही नहीं मामले की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
See also  कर्नाटक से लौटे एक युवक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मची खलबली,  खंगाली जा रही है ट्रैवल हिस्ट्री