बिलासपुर में शराब तस्कर को वीवीआईपी सुविधा, दो आरक्षक निलंबित

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा शराब तस्करी मे पकडाए आरोपियों को पहले तो होटल में खाना-चायपानी खिलाया और वीवीआईपी सुविधा महंगी पड़ गयी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल  पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों ने तस्करों को वीवीआईपी सुविधा देकर पुलिस गाड़ी में जेल दाखिल करनें के लिए रवाना हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाने में दर्ज अपराध क. 4B2/2020 धारा 34 (को. 59 सन आबकारी एक्ट एवं 463/2020 धारा 34(क) 59 (क) आबकारी एक्ट के आरोपीगण को न्यायालय कोटा पेश कर न्यायिक रिमांड लेने शासकीय वाहन में 24 को आर. क.1296। देवेन्द्र साहू एवं आर.1356 संजय श्याम के माध्यम से भेजा गया था। न्यायालय कोटा से सेंट्रल जेल बिलासपुर लाने के दौरान आरक्षकों द्वारा आरोपियों को उनके परिजनों के संपर्क में लाने तथा उन्हें होटल में खाना खिलाये जाने की घटना संज्ञान में आई है। ड्यूटी आरक्षकों द्वारा आरोपियों की सुरक्षा में की गई लापरवाही, सौंपे गये कार्य के प्रति विमुखता एवं संदिग्ध आचरण के प्रदर्शन के फलस्वरूप देवेन्द्र साहू और संजय श्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बिलासपुर भेज दिया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार वेतन एवं भत्ते देय होंगे। पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस कार्यवाही जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

See also  Breaking VIDEO : अकलतरा ब्लॉक में बरगद के पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी