छत्तीसगढ़ में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ 11 ने किया सामूहिक बलात्कार

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक जघन्य गैंगरेप की खबर आई है। दो माह पहले दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दो माह पहले 11 लोगों ने मिलकर दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुराचार किया था।

कल ही इस मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। अभी इस मामले का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। आज इस मामले की पुलिस अधिकृत रूप से जानकारी देगी।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर के ईडी दफ्तर का आज कांग्रेस करेगी घेराव, देवेंद्र के लिए 24 को जिलों में धरना-प्रदर्शन