बलौदाबाजार में कोरोना ब्लास्ट, 22 नए संक्रमित मरीज मिले

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहा है। प्रदेश के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो गये हैं। आज बलौदाबाजार में कोरोना ब्लास्ट हुआ है, यहां से 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है। बलौदाबाजार में मिले कोरोना संक्रमित मरीज पुणे से वापस लौट कर घर पर क्वारेंटीन थे। जिला प्रशासन ने की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कोरोना मरीज मिलने पर नाका नम्बर 1 से महारानी चौक तक सील किया गया है।

See also  ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर