होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ

होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : नई दिल्ली
देश के मिडिस क्लास के लिए घर खरीदना अब पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY) 2.O के तहत होम लोन (Home Loan) पर 4% ब्याज सब्सिडी देने की तैयारी है, जिससे लाखों परिवारों का अपना घर लेने का सपना पूरा होने के करीब पहुंच सकता है।

होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : क्या खास है इस योजना में?

सरकार की इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होम लोन के पहले ₹8 लाख तक के हिस्से पर 4% की ब्याज सब्सिडी (Home Loan Subsidy) दी जाएगी। यह सब्सिडी अधिकतम 12 साल की अवधि के लिए लागू होगी और कुल मिलाकर करीब ₹1.80 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

क्या है सरकार का मकसद?
होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : इस स्कीम का मकसद खास तौर पर लोअर और मिडिल इनकम ग्रुप ( LIG और MIG) के लोगों को राहत देना है, जो बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और महंगे लोन के कारण घर खरीदने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। सरकार इस योजना के जरिए शहरी इलाकों में किफायती आवास को बढ़ावा देना चाहती है और आने वाले वर्षों में करोड़ों घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों और आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को किया सम्मानित

कौन है इस योजना का पात्र?
होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : योजना के तहत वे परिवार पात्र होंगे जिनकी सालाना आय एक तय सीमा के भीतर है और जिनके नाम पर पहले से पक्का मकान नहीं है। साथ ही, घर की कीमत और लोन की सीमा भी निर्धारित की गई है जैसे ₹25 लाख तक का लोन और ₹35 लाख तक की प्रॉपर्टी वैल्यू वाले घरों पर यह लाभ मिल सकता है।

होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी, सरकार की नई स्कीम से EMI होगी कम, जानें किसे मिलेगा लाभ

कैसे मिलेगी सब्सिडी?
होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : सब्सिडी साधे लाभार्थी के लोन अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, जिससे मूलधन कम हो जाता है और EMI का बोझ घटता है। यही वजह है कि यह योजना पहली बार घर खरीदने वालों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी : सरकार के इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा बूस्ट मिलेगा, क्योंकि डिमांड बढ़ने से कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में तेजी आ सकती है। वहीं आम लोगों के लिए यह मौका सही समय पर घर खरीदने का हो सकता है, जब सरकार खुद EMI कम कराने में मदद कर रही है।

See also  मां का ममता का चमत्कार: सफदरजंग अस्पताल में 11 साल के बच्चे का देश का पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल

कुल मिलाकर, देखा जाए तो अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह स्कीम आपके लिए बड़ा मौका बन सकती है कम EMI, ज्यादा बचत और अपने घर का सपना पूरा करने की।

 

40 लाख का SBI होम लोन लेना है? जानिए कितनी सैलरी चाहिए और कितनी होगी EMI