दबंगई : 5 साल के बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर हत्या, ढाई साल की बहन को भी पटका हुई गंभीर

JJohar36garh News|उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba News) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां झाड़-फूंक के शक में गांव के दबंग व्यक्ति ने 5 साल के बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर मार दिया. इससे भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे की ढाई साल की बहन को भी सड़क पर पटक दिया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. फ़िलहाल दबंग फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

गुरुवार को दिवाली के दिन महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के डढ़हत माफ गांव में दंबग ने दीपावली के दिन झाड़-फूंक के शक में पिता के सामने उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी.मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव का रहने वाला रामदेव अपने 5 साल के बेटे और बेटी को लेकर साइकिल से कहीं जा रहा था. तभी रास्ते में गंगादीन नाम के एक दबंग शख्स ने रामदेव की साइकिल रोकी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

See also  प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, अश्लील विडियो किया वायरल, ट्रेन के सामने कूदी छात्रा

गुस्से में रामदेव की ढाई साल की बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया. रामदेव अपनी बच्ची को बचाने के लिए दौड़ा लेकिन इसी दौरान दबंग गंगादीन उसके 5 साल बेटे को पक्की सड़क पर जोर से पटक दिया जिससे वो लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया. इस दौरान पीड़ित ने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

रामदेव किसी तरह अपने दोनों बच्चों को लेकर महोबा के सरकारी अस्पताल पहुंचा. जहां पर डॉक्टरों ने उसके पांच साल के बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्ची का इलाज अस्पलात में जारी है लेकिन उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. मामले की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामप्रवेश राय और शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी ली. इस घटना को लेकर गांव के लोगों में गुस्से का माहौल है और वो पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

See also  AI में भारत की बड़ी छलांग: 2027 तक बड़ी उपलब्धि, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार!

सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि पीड़ित रामदेव का पिता चतुर्भुज झाड़-फूंक का काम करता है. बीते दिनों उन्होंने आरोपी गंगादीन का इलाज किया था. आरोपी को शक था कि उसके द्वारा की गई झाड़-फूंक से उसके घर में परिवारिक कलह रहने लगी है और वो भी बार-बार बीमार हो जाता है. इसी के शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रामदेव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है