CG : चलती स्कूल बस में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, कंडक्टर ने दिया घटना को अंजाम

मुंगेली में एक निजी स्कूल संचालक के बस कंडक्टर के द्वारा स्कूल से लौटते वक्त चलती बस में 5 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की गई, खून से लथपत बच्ची घर पहुच कर अपनी माँ से सारी बात बताई |  जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की है. बच्ची उस हादसे के बाद से डरी हुई है.

बता दें कि ग्राम करही में संचालित निजी स्कूल अध्ययन इंटरनेशनल में प्रार्थी की बच्ची अध्ययनरत है. व्यस्तता के चलते परिजनों ने स्कूल से संचालित बस में उसके आने जाने के लिए व्यवस्था बना रखी है. गत दिवस जब उनकी बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो वह रो रही थी. मां के पूछने पर उसने बताया कि बस के दाढ़ी वाले अंकल ने उसके साथ गंदी हरकत की है, जिस कारण उसे दर्द हो रहा है. मां ने जब चेक किया तो देखा कि बच्ची के गुप्तांग से लगातार खून बह रहा था, जिसे लेकर प्राथमिक उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल डॉ. प्रियंका जांगड़े के पास पहुंचे. डॉक्टर ने उपचार के दौरान बताया कि बच्ची से घिनौनी करतूत की गई, जिस वजह से खून का रिसाव हो रहा है.

See also  बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा

इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी बस कंडक्टर के विरूद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मनीष तिवारी उर्फ नीलू के विरूद्ध धारा 376 एबी लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई.