CG : महिला के नाजुक अंगों पर सूजा इतने वार की आपके रूह कॉप जाएंगी, पति ने ही दिया घटना को अंजाम

बालोद जिले के ग्राम खेरथा बाजार में महिला की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर बालोद पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है। मामला सजारी चौकी का है, जहां पर पति द्वारा पत्नी की हत्या की गई। दरअसल, पति शराब पीने का आदी था और उसने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। पति ने पहले तो बोरा सिलने की सुई से पत्नी के नाजुक अंगों पर हमला करता रहा जब उसको संतुष्टि नहीं हुई तो उसने गला दबाकर उसको मार डाला।
घटना 16 जनवरी की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि शाम को ग्राम खेर था बाजार में एक महिला की हत्या हुई है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने टीम का गठन किया, जिसमें लोहारा थाना और संसारी चौकी शामिल रहा इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई मृतका का नाम तीजन बाई प्रजापति के रूप में हुई और जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उसके पति फगनू राम प्रजापति (40) ने ही उसकी हत्या की है।

See also  राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली

पुलिस की जांच टीम द्वारा बेहद बारीकी से महिला के शव का पंचनामा करने के साथ ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने महिला के हत्या होने की पुष्टि की जिसके बाद से पुलिस एक्शन में आ गई और उसके पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने लगी तो पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

पति इतना निर्दयी निकला कि उसने अपने पत्नी के गुप्त नाजुक अंगों पर सूजी से हमला करता रहा और उसके बाद जब महिला ने दम नहीं छोड़ा तो उसने उसका गला दबाना शुरू किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर डाली। इस तरह के जघन्य अपराध को पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के मामले को सुलझा लिया है और मंगलवार की शाम को आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और सुजा भी जब्त किया गया है।

See also  डीएमएफ की राशि से खरीदी 80 करोड़ की निजी जमीन, EOW में अपराध दर्ज