पामगढ़ के प्रसिद्ध मेला मैदान के पचरी के नीचे से निकाला जा रहा नदी से रेत, लगे हैं बड़ी संख्या में ट्रेक्टर, सामने आया विडियो

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बरसों पुराना प्रसिद्ध ससहा मेला मैदान के पचरी के ठीक नीचे से भारी मात्रा में उत्खनन कर रेत निकाला जा रहा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह मेला स्थल के पीछे बहने वाली लीलागर नदी के किनारे बनी हुई कंक्रीट पचरी हैं। जिनका उपयोग खासकर मेला के समय श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है।

 

15 लाख से होगा ससहा मेला मंच नवनीकरण, विधायक ने 10 और संसद से 5 लाख की घोषणा, मेला का समापन

 

स्थानीय लोगों ने इस खनन का विरोध करते हुए कहा कि पचरी के ठीक नीचे से जिस तरह रेती निकाला जा रहा है इससे श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है साथ ही पानी के तेज बहाव में बनी हुई पचरी को भी नुकसान ही सकती है जो सभी के लिए नुकसानदेह है। जानकारी यह भी मिली है कि कई दर्जन ट्रैक्टर इस उत्खनन कार्य में लगे हुए हैं। जिससे भारी मात्रा में पचरी के आसपास से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात को लेकर रोज व्याप्त है।

See also  छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी राहत, 3556 बीज उत्पादकों के खातों में ट्रांसफर हुई 8.2 करोड़ राशि