सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी बस, 1 महिला यात्री की मौत, कई घायल 

बिलासपुर से रायपुर आ रही एक बस तड़के सुबह 4 बजे दुर्घटना का शिकार हो गई. ये बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. घटना धरसींवा के पास हुई. फिलहाल घायलों को धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

See also  श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरू : राजस्व मंत्री वर्मा