पति 17 माह से सऊदी अरब में इधर पत्नी हो गई 9 महीने की प्रेग्नेंट, पति ने रखने से किया इंकार, दोनों परिवार में मचा बवाल, सास पहुंची थाना

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के 9 माह की गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने सवाल खड़े करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ससुराल वालों का कहना है कि युवक की सहमति से उसका निकाह हुआ था और वह 29 अप्रैल 2025 से सऊदी अरब में काम कर रहा है।

 

 

विवाहिता के पति के करीब 17 माह से सऊदी अरब में रहने का दावा करते हुए ससुराल पक्ष ने उसकी गर्भावस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मामला तूल पकड़ने पर विवाहिता की सास और ससुर सीधे चरथावल थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ससुराल पक्ष का यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले को रफा-दफा करने के लिए समझौते के नाम पर मायके पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी तक किसी भी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

पामगढ़/पचपेड़ी : शादी का कार्यक्रम मचा बवाल, फूड पॉइजनिंग बड़ी संख्या में लोग बीमार, कम पड़े बेड, स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरा-तफरी

 

See also  तीनों बहनों को चाहिए एक ही दूल्हा, इंफ्लुएंसर बहनों ने अपने ही कैमरामैन से शादी करके मचा दी खलबली, पुलिस ने भेजा नोटिस

 परिजनों का कहना है कि युवक की शादी गांव की ही एक युवती से हुआ था। तब से वह भारत नहीं लौटा और उसके जाने के एक दिन बाद ही पत्नी मायके में रह रही थी। वहीं अब हाल ही में हुए प्रेग्नेंसी टेस्ट में महिला के गर्भवती  होने का पता चला। इसके बाद घर बुलाकर दोबारा उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया, जिसमें महिला के करीब 9 महीने की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई।

सास ने थाने में सुनाई आपबीती

अब इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। महिला की सास ने थाने पहुंचकर अपनी दुख भरी कहानी पुलिस को सुनाई है। ससुराल पक्ष ने मायके वालों पर विवाद करने, धमकी देने और 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल चरथावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुराल पक्ष ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि सऊदी अरब में रह रहे युवक ने विवाहिता को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। जब यह पूरा मामला दोनों परिवारों के रिश्तेदारों और परिचितों तक पहुंचा, तो आपसी स्तर पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के कई प्रयास किए गए। ससुराल पक्ष का सीधा आरोप है कि इसी समझौते की बातचीत के दौरान मामले को रफा-दफा करने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें इस सिलसिले में कथित तौर पर दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा है। इन्हीं सब गंभीर आरोपों को लेकर ससुर ने चरथावल थाने का रुख किया और पुलिस को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

See also  स्कूल फंक्शन के दौरान आपस में भिड़े 2 बच्चे, देखकर आप भी हो जाएंगे हंसते-हंसते लोट पोट

 

मल्हार : प्रेमी के घर फंदे से लटकी मिली प्रेमिका की लाश, प्रेमी फरार, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, मचा बवाल

 

ससुराल पक्ष का कहना है कि वे विवाहिता की गर्भावस्था से जुड़े सभी मेडिकल जांच दस्तावेज और वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। परिवार का मानना है कि इन चिकित्सकीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच होने पर ही मामले की वास्तविक और सही स्थिति सबके सामने आ सकेगी। हालांकि, इस पूरे मामले में विवाहिता और उसके मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में ससुराल पक्ष की तरफ से लगाए जा रहे इन तमाम आरोपों की सच्चाई की पुष्टि केवल पुलिस की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो पाएगी।

 

100 रुपये के नोट पर लिखी मन्नत ने मचाया बवाल, भक्त ने मांगी सास की मौत की दुआ

 

 

See also  दुल्हन की विदाई में बुलडोज़रों का काफिला, देखकर लोग हैरान

पुलिस की जांच में जहां गर्भावस्था से जुड़े मेडिकल कागज और परिस्थितियां बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी, वहीं समझौते के नाम पर कथित रूप से पांच लाख रुपये की मांग किए जाने के आरोप की भी अलग से पूरी पड़ताल की जाएगी। दोनों पक्षों के बयानों और मौके पर मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि असलियत क्या है। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने मीडिया को बताया कि इस मामले में पुलिस को औपचारिक शिकायत प्राप्त हो चुकी है। शिकायत पत्र में जितने भी आरोप लगाए गए हैं, उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुटेसरा गांव का यह पूरा मामला फिलहाल पुलिस जांच के केंद्र बिंदु में बना हुआ है और पुलिस दोनों पक्षों के दस्तावेजों को खंगाल रही है।

 

 

 

गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 5000 रुपए, ऐसे करें आवेदन