‘इंडिया’ गठबंधन की रैली आज, छावनी में तब्दील हुई दिल्ली, 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ CAPF की कंपनियां

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में 10,000 से अधिक पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ अन्य सीएपीएफ कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। पूरे मैदान को 14 जोन में बांटकर कर उस पर नजर रखी जाएगी। मैदान में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे होंगे। साथ ही ड्रोन और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मैदान में एक कंट्रोल रूम होगा। रैली का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि रैली के मद्देनजर 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ सीएपीएफ की कंपनियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने इस रैली के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मिंटो ब्रिज से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रैली मार्ग और रामलीला मैदान दोनों जगह फोर्स की तैनाती की योजना बनाई गई है।

See also  भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा $700.9 अरब, रिकॉर्ड तोड़ बढ़त, अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत

सीएपीएफ कंपनियों की तैनाती तीसरी बार बढ़ाई

पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और मध्य एवं नई दिल्ली जिलों के पुलिस उपायुक्तों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को मिंटो रोड और रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। संबंधित घटनाक्रम में दिल्ली में पिछले दिनों विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बुलाई गई सीएपीएफ की 270 कंपनियों की तैनाती की अवधि को तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दिया गया है।

250 से अधिक कैमरे लगाए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को पूरे शहर में सुरक्षा बलों की तैनाती के दौरान कोऑर्डिनेशन बनाए रखना होगा। निगरानी के लिए 200 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा बलों की नजरें भीड़ के जमा होने, एंट्री और निकास प्वाइंट पर होगी। दिल्ली पुलिस के जवान कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले किसी भी आपराधिक तत्व की जांच करेंगे। रैली स्थल पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। जवान बॉडी-वॉर्न कैमरों से भी लैस होंगे।

See also  ओडिशा में गोमांस अफवाह से हड़कंप, भीड़ ने दुकान और वाहन जलाए

 

 

हर जोन की निगरानी एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे

स्थिति पर नजर रखने के लिए मैदान के भीतर एक कंट्रोल स्थापित किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा-रोधी वाहन के साथ अन्य निगरानी उपकरण तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के 14 जोन में से हर जोन की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी करेंगे। वहीं 2 जोन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी की ओर से की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे।

रैली में आ सकती है इतनी भीड़

अधिकारियों का मानना है कि रामलीला मैदान के खाली रहने पर उसमें करीब 45,000 से 50,000 लोग आ सकते हैं। हालांकि, कुर्सियां, घेराबंदी और निर्धारित रास्ते बनाए जाने के कारण पुलिस का अनुमान है कि 30,000 से 40 हजार लोगों का जमावड़ा हो सकता है। रैली को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित करने की अनुमति दी गई है। पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि वे भीड़ को नियंत्रित करने और पेयजल व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों को तैनात करें।

See also  दिल्ली के अस्पतालों में मुफ्त इलाज का दायरा बढ़ा, सरकार का बड़ा फैसला