Janjgir : 6 वर्ष के बालक पर टंगिया से हमला, मासूम गंभीर, 2 बच्चों में हुई थी लड़ाई

जांजगीर जिला के बलौदा में 2 बच्चों की आपसी लड़ाई के बाद एक बच्चे के पिता ने दुसरे बच्चे पर टांगी से जानलेवा  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ धारा  307 भादवि हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजू यादव पिता संतोष यादव उम्र 16 वर्ष सा० हरदी महामाया दिनांक 08.06.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.05.2023 को करीबन 12:00-01:00 बजे अपने दोस्त राकेश यादव, रोशन यादव, मनमोहन यादव उर्फ छोटू एवं समीर यादव उर्फ मोटू के साथ गांव के मरघट में आम तोड़कर खाने व खेलने के लिये गये थे वहां पर समीर मिरी भी आया था संजू अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ कर खाने के बाद खेल रहे थे पानी बाटल पकड़ा था पानी बाटल खेलते खेलते छलकाया तो पानी समीर मिरी के ऊपर गिर गया। तब समीर मिरी संजू के साथ झगडा लडाई करने लगा तथा गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया तथा अपने पिता संतोष मिरी को बता दिया|

See also  बिलासपुर में फेसबुक फ्रेंड ने 21 लाख रुपए ठगे, अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर जाल में फंसाया

कुछ देर बाद संतोष मिरी अपने हाथ में टंगिया लेकर आया और मेरे लड़के को झगडा लडाई करता है कहकर मै आज तुम्हे जान सहित मार दूंगा कहते हुए प्रार्थी के सिर के पिछले हिस्से में टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया जिससे संजू चक्कर खा कर गिर गया उसे ईलाज हेतु  अस्पताल में दिनांक 30.05.2023 को भर्ती किये थे जहां दिनांक 06.06.2023 तक ईलाज चला तबियत ठीक होने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क0 207 /2023 धारा 307 भादवि कायम कर विवचेना में लिया गया।

विवेचना दौरान मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आहत एंव गवाहों का कथन लिया गया तथा आरोपी संतोष मिरी का पता तलाश कर पुछताछ कर कथन लिया गया जो अपने कथन में अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं अपराध में प्रयुक्त रंगिया को पेश करने से जप्त किया गया एवं साक्ष्य के आधार पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी संतोष मिरी पिता देवचरण मिरी उम्र 44 वर्ष सा० हरदी महामाया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा को आज दिनांक 09.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।

See also  प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की और न्यायपालिका में विश्वास की : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा