अनियंत्रित होकर करीब चार फीट नीचे गिरी स्कूल वैन, पेड़ से टकराने से रफ्तार हुई धीमी, टला बड़ा हादसा, विडियो आया सामने

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। हादसे के दौरान वैन में चार बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

 

CG : चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम, बड़ा हादसा टला

 

पेड़ से टकराकर धीमी हुई वैन की रफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चे DAV विजय नगर स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अचानक वैन के अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वैन लगभग चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने के कारण वैन की रफ्तार थम गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

See also  करोड़ो की संपत्ति का मालिक भीख मांगने पर हुआ मजबूर, पत्नी सम्पत्ति अपने नाम कर भगा दिया घर से 

 

 

पामगढ़ : तेज रफ्तार में थी स्कूल वैन, चालक नहीं देख पाया ट्रैक्टर, फिर 3 पलटी खाई वाहन, 8 बच्चे हुए घायल

 

हादसे में बाल-बाल बचा एक शख्स

 

इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज में वैन पेड़ से टकराकर नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के वक्त सर्विस लेन से एक व्यक्ति गुजर रहा था। वह गाड़ी से चंद कदमों की दूरी पर ही था। जैसे ही उसने स्कूल वैन को पेड़ से टकराने के बाद नीचे गिरते हुए देखा, तुरंत वह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ा। जिसके बाद वह वैन की ओर दौड़ा और उसकी खिड़की खोली। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गए।