पंजाब के लुधिायाना में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार कार ने पहले एक स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता और फिर सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया. ये घटना सुबह करीब 8 बजे लुधिायाना के ईसा नगरी पुली इलाके में हुई. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और फिर राहगीरों को कुचल दिया.
तेज रफ्तार कार का कहर: लंच कर रहे मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 घायल
तेज रफ्तार कार की चपेट में 5 लोग आ गए. हादसे में स्कूटी सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहें हैं. वहीं मृतक की पहचान जगतर सिंह के रूप में हुई है, जो बूथगढ़ की सरसाली कॉलोनी के निवासी थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में सब्जी बेच रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी.
कार चला रहा युवक सीख रहा था ड्राइविंग
बेकाबू कार ने सबसे पहले सब्जी विक्रेता जगतार सिंह की स्कूटी को टक्कर मारी. कार ने जगतार सिंह को स्कूटी समेत काफी दूर तक घसीटा. इसके बाद कार ने सड़क पर चल रहे 4 अन्य लोगों को भी टक्कर मारी. कार चला रहा युवक कथित तौर पर ड्राइविंग सीख रहा था. इलाके में भारी भीड़ देखकर वह घबरा गया और कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 50 मीटर आगे जाने के बाद, सड़क के किनारे खड़े स्कूटरों से टकराने के बाद कार रुक गई. दुर्घटना में घायल अशोक कुमार ने बताया कि वह पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पहले सब्जी विक्रेता को टक्कर मारी और फिर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के कारण वे बेहोश हो गए. उनके सिर, हाथों और पीठ पर चोटें आई हैं.
तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क पर काम कर रहे मनरेगा 23 मजदूरों को कुचला, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभाग संख्या 3 की टीम मौके पर पहुंची. लोगों ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस थाना मंडल संख्या 3 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक की पहचान फील्डगंज निवासी तमनजोत सिंह के रूप में हुई है.
गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.
पंजाब के लुधियाना में सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाजार में कई लोगों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
#Ludhiana #PunjabNews #RoadAccident #CCTVFootage #CarAccident https://t.co/gEEPVkUpfX
— AajTak (@aajtak) November 5, 2026