यूपी के कन्नौज में पत्नी के किसी और से प्यार में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा ही जला दिया। आग की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पति समेत पूरा परिवार घर से फरार हो गया। पुलिस पहुंची तो महिला की लाश कंकाल बन चुकी थी। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई वारदात की सूचना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
CG : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में युवती भर्ती
गांव के सुखबीर सिंह ने 11 साल पहले सोनम से लव-मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। इधर सोनम को गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया था। वह अब पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। उसी के साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी विवाद को लेकर दो दिन पहले सिकंदरपुर पुलिस चौकी में पंचायत हुई थी। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। घंटों चली बातचीत और समझौते के प्रयास के बाद सोनम प्रेमी को छोड़ने और पति के साथ रहने को तैयार हो गई थी।
CG : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि पंचायत के बाद उसी शाम प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। इधर, अगले दिन पति-पत्नी के बीच फिर विवाद होने की बात सामने आई। आरोप है कि इसी रंजिश में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
कन्नौज ➡️पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला 📷पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जला डाला 📷पति से कारण पता करने में जुटी है पुलिस 📷पत्नी को जिंदा जलाने में पूरा घर फूंक डाला 📷
@kannaujpolice @Uppolice @wpl1090 @DMFarrukhabadUP https://t.co/luqXUlb6Ak— QP News l Official (@QPNewsBreaking) November 5, 2026
शोरगुल सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते महिला बुरी तरह जल चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती पति समेत परिवार के लोग फरार गए। आग बुझाने तक महिला की लाश कंकाल बन चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों, पंचायत में हुए समझौते और वारदात के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।