CG : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत : राजधानी रायपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत : जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिब (22) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई की शाम रामसागर पारा निवासी उसका स्कूल का दोस्त सोनू (18) शराब पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गया था। दोनों सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित खाली मैदान पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

See also  बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर बड़ा हादसा टला: मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे हुए अलग

 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत : परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे शाकिब को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि सोनू और शाकिब (मृतक) के बीच पहले किसी वाहन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। उसने बताया कि सोनू गुस्सैल स्वभाव का है और उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई को बुलाया। बाद में  परिवार को फोन कर बताया गया कि शाकिब जल गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक युवक मुकेश ने कहा था कि, मेरी गलती से वह जल गया।

See also  प्रेमिका से मिलने गए युवक लापता, 20 दिन मिली सिर्फ राख, 4 आरोपी हिरासत में

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत : घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का दावा है कि शाकिब बाइक पर बैठा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हालांकि, इन दावों की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने घटनास्थल का समुचित निरीक्षण नहीं किया और मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी रही।

 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत : शाकिब की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के आधार पर युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए