रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरे युवक-युवती, वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों को हंसी, एक छोटी की लापरवाही से खतरे में पड़ सकती है जान

आज कल बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक रील बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स के लिए लोग अपनी जान भी खतरे में डाल रहे हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रील बनाने में व्यस्त एक लड़की और लड़के के साथ अचानक कुछ ऐसा होता है कि दोनों सीधे नदी में गिर जाते हैं। वीडियो देखकर लोगों को हंसी नहीं रुक रही है। लेकिन यह वीडियो देखकर सीख मिलती है कि एक छोटी की लापरवाही से जान खतरे में पड़ सकती है।

 

रील बनाने के चक्कर में चाचा के साथ तो हो गया खेल, विडियो देखकर आपकी भी नहीं रुक पाएगी हंसी

वीडियो बनाते वक्त नदी गिरा कपल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल नदी के ऊपर बने प्लाटून पूल पर वीडियो बना रहा है। दोनों अपने वीडियो को बेहतर बनाने में इतने व्यस्त हैं कि आसपास किसी खतरे पर भी उनका ध्यान ही नहीं है। नदी के पास मौजूद इस जगह पर जरा सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती थी।

See also  पत्नी को भेजे पैसे तो प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का लिंग, गम्भीर हालत में भर्ती

वीडियो में दिख रहा है कि अचानक लड़के का पैर फिसल जाता है और वह अपना संतुलन खो देता है। उसे नदी में गिरता देखकर लड़की भी खुद को संभाल नहीं पाती। वह पास में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर रुकने की कोशिश करती है, लेकिन संतुलन बिगड़ जाता है और वह भी पानी में गिर जाती है। देखते ही देखते दोनों पुल से नदी में गिर जाते हैं।

पूरी घटना अचानक होती है और देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो में कपल की लापरवाही साफ दिख रही है। हालांकि, इस घटना के स्थान और दोनों की स्थिति को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए नहीं पता चलता है कि आगे क्या होता है।

 

रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, लड़कों ने नदी में उतारी थार; VIDEO वायरल होते ही हड़कंप

 

 

वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कपल को सलाह दी है कि उन्हें वीडियो बनाते समय इस तरह की लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि जान खतरे में पड़ सकती है। कई लोगों का कहना है कि वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालना बिल्कुल गलत है।

See also  वरमाला के दौरान दोस्त ने लगा दिए देशभक्ति नारे, बौखला उठी दुल्हन