कोरबा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. ग्राम जमनीमुड़ा में महिला का शव उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतिका की पहचान अगहन कुंवर चौहान के रूप में हुई है. महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना पाली थाना क्षेत्र की है.

 

महिला ने बेटे को दिया जन्म लेकिन गोद में दिया बेटी, परिजनों ने मचाया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन में मचा हड़कंप

 

जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त पति सहदेव राम चौहान घर आए तो उन्होंंने अपनी पत्नी का शव देखा. महिला की हालत देखकर वह घबरा गया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान होने और घटनास्थल से ईंट के टुकड़े बरामद होने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया. आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

See also  छत्तीसगढ़ में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पेन खरीदने निकली थी बच्ची रात में मिली बेहोश, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, ईंटों पर मिले खून के निशान, जाँच में जुटी पुलीस

 

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनीष कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच की. पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

CG : घर के अंदर मिली संदिग्ध अवस्था में एक महिला की लाश, दूसरी महिला मिली अचेत, मचा हड़कंप

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे हत्या की वजह है या कोई अन्य कारण, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

See also  दर्दनाक दुर्घटना, कार ने 3 किमी तक घसीटा, ठेला चालक की मौत, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज

 

CG : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अर्धनग्न लाश, फरार पति पर हत्या का संदेह, जाँच में जुटी पुलिस