बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट, जमकर चले लत घुसे, विडियो खूब हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक ओर युवतियों के बीच सरेराह विवाद और मारपीट की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ इलाकों में असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

बिलासपुर में चरित्र पर लांछन लगाए जाने के बाद साली ने आग लगाकर की आत्महत्या, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी जीजा गिरफ्तार

 

मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा एक वीडियो बहतराई क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें युवतियां आपस में बाल-बाल खींच-खींच कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरा वीडियो भी शहर के एक अन्य इलाके का बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों वीडियो की वास्तविकता और घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र के भूकंप अटल आवास इलाके में असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। स्थानीय स्तर पर इन गतिविधियों को लेकर चिंता जताई जा रही है।

See also  प्राथमिक शाला में बच्चियों के यौन शोषण का गंभीर मामला आया सामने, हेड मास्टर की दरिंदगी