CG : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में युवती भर्ती

राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग दी. घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. मामला माना थाना क्षेत्र की है.

 

जिंदगी की जंग हार गई उन्नाव की रेप पीड़िता, अंतिम सांस तक दोषियों को सजा मिलने की बात कह रही थी

 

जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ को लेकर युवती ने आरोपी का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.

 

बिलासपुर के कांग्रेस नेता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

 

मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने किस कारण भ्यावह घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

See also  Pamgarh : शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

 

 

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पिता ने की जिन्दा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती