मेले के आकाश झूले में फसी महिला का बाल, सिर की खाल तक उखड़ी, सामने आया दर्दनाक विडियो

महाराष्ट्र के यवतमाल से मेले में हुए एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आई है. महागांव तालुका के फूलसावंगी में मंदिर मेले के दौरान जायंट व्हील पर सवार 25 वर्षीय महिला गंभीर हादसे का शिकार हो गई. झूला घूमते वक्त महिला के बाल उसके बेयरिंग में फंस गए और देखते ही देखते उनके सिर की त्वचा का एक हिस्सा बुरी तरह खिंच गया. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस ने झूला संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

 

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर यवतमाल जिले के महागांव तालुका स्थित फूलसावंगी में आयोजित तन्हा पोल्या मेले के दौरान हुआ. पुणेश्वर मंदिर की तलहटी में लगे इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान फूलसावंगी निवासी 25 वर्षीय बाली मारोती तालिकोटे जायंट व्हील यानी बड़े झूले पर सवार थीं. झूला अपनी रफ्तार से घूम रहा था और लोग मेले का आनंद ले रहे थे. तभी अचानक महिला के बाल झूले के बेयरिंग में फंस गए.

See also  लड़की को एडल्ट वीडियो देखने की मिली नौकरी, 1500 रुपए प्रति घंटे की सैलरी, 90 हजार से ज्यादा लोगों ने किया था आवेदन

बाल फंसने से हुआ हादसा

बालों के फंसने के बाद झूला चलता रहा और बाल तेजी से खिंचने लगे. इससे महिला के सिर की त्वचा का एक हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया. अचानक हुए इस हादसे से झूले पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झूले पर हुई घटना के बाद मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है.

CG : युवक को जमीन में जिंदा ही गाड़ने वाले गिरफ्तार, 1 महिला एवं 2 बालक सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार, महिला को घूरने के कारण हुई हत्या

 

घटना के बाद मेले में लगाए गए झूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर झूले के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना ध्यान रखा जा रहा था और क्या झूले की तकनीकी जांच की गई थी, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने झूला संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि झूले में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है और पुलिस की जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.

See also  खतरनाक बाइक स्टंट : लड़खड़ाई बाइक फिर हुई दुर्घटना, वीडियो को देख दहल गया दिल