कुत्ता घुमाने निकला कपल को मिला खज़ाना, परिवार एक झटके में बना करोड़पति, कुत्ते ने सूंघकर निकाला दबा धन

अपने कुत्ते को लेकर रोज की तरह टहलने निकले हैं और अचानक रास्ते में जमीन के अंदर से कोई पुराना डिब्बा दिखाई देता है. पहली नजर में वह आपको कचरे या किसी पुरानी चीज जैसा ही लगेगा. लेकिन जब जमीन थोड़ी और खोदी जाती है तो पता चलता है कि उसके अंदर सोना भरा है. ऐसा ही कुछ उत्तरी कैलिफोर्निया के गोल्ड कंट्री इलाके में एक दंपति के साथ हुआ.

करीब 200 एकड़ की अपनी ग्रामीण जमीन पर कुत्ते को घुमाते समय दंपति की नजर जमीन में दबे एक पुराने डिब्बे पर पड़ी. इसके बाद जब उन्होंने आसपास की जमीन को देखा और खोदना शुरू किया तो एक के बाद एक कुल 8 जंग लगे लोहे के डिब्बे सामने आए. इन डिब्बों में कोई साधारण सिक्के नहीं, बल्कि 1,427 ऐतिहासिक सोने के सिक्के रखे हुए थे. बाद में इस खोज को ‘सैडल रिज होर्ड’ नाम दिया गया.

 

गरीब किसान रातों-रात बना करोड़पति, खाते में आए 1 करोड़ रुपए, जाने पूरा मामला 

 

डिब्बों में मिले सिक्के 1847 से 1894 के बीच के थे. यानी इन्हें जमीन में दबाए जाने के बाद वहां दशकों नहीं, बल्कि एक सदी से भी ज्यादा समय बीत चुका था. इनमें सबसे ज्यादा 1,373 सिक्के 20 डॉलर के डबल ईगल थे. इसके अलावा 50 सिक्के 10 डॉलर के और 4 सिक्के 5 डॉलर के थे. इनमें से ज्यादातर सिक्के सैन फ्रांसिस्को मिंट से जारी किए गए थे. दिलचस्प बात यह थी कि सिक्के बेतरतीब तरीके से नहीं भरे गए थे. इन्हें लगभग कालानुक्रमिक क्रम में डिब्बों में रखा गया था. इससे विशेषज्ञों को अंदाजा हुआ कि इन्हें किसी एक दिन में चोरी करके यहां नहीं छिपाया गया होगा.

किसी डकैती का माल नहीं था

See also  स्वाद चखने 5 सहेलियों ने खाया जहर, 4 की मौत, मचा हड़कंप, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, 12 से 15 साल के बीच थी लड़कियों की उम्र

इतने सारे सोने के सिक्के जमीन में क्यों दबाए गए, यह इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा रहस्य है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह किसी बैंक डकैती या चोरी का माल होने के बजाय किसी व्यक्ति की लंबे समय तक जमा की गई बचत हो सकती है. संभावना है कि उस दौर में किसी व्यक्ति को बैंक या वित्तीय व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा होगा. इसलिए उसने अपनी बचत को सिक्कों के रूप में इकट्ठा किया और धीरे-धीरे जमीन में दबाता गया. लेकिन वह व्यक्ति कौन था और उसने यह खजाना आखिर क्यों छिपाया, इसका जवाब आज भी नहीं मिला है.

पत्नी से तलाक लेकर पति बना करोड़पति, लगी करोड़ो की लाटरी, जाने दिलचस्प मामला 

 

इन सिक्कों की सबसे खास बात सिर्फ उनकी उम्र नहीं थी. करीब सभी सिक्के बेहद अच्छी, लगभग मिंट कंडीशन में पाए गए. यानी इतने लंबे समय तक जमीन में रहने के बावजूद उनकी हालत काफी बेहतर थी. सिक्कों की अंकित कीमत कुल करीब 27,980 डॉलर थी. लेकिन दुर्लभता, उम्र और उनकी शानदार हालत ने उनकी कीमत कई गुना बढ़ा दी.

See also  करोड़ो की संपत्ति का मालिक भीख मांगने पर हुआ मजबूर, पत्नी सम्पत्ति अपने नाम कर भगा दिया घर से 

पूरे खजाने की अनुमानित बाजार कीमत 10 से 11 मिलियन डॉलर यानी करीब 85 से 90 करोड़ रुपये आंकी गई. इनमें एक 1866-S No Motto Double Eagle इतना दुर्लभ था कि उसकी कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8.3 करोड़ रुपये तक आंकी गई.

गुलखैरा फूल की खेती बना देगी करोड़पति, बाजार में जबरदस्त मांग, दवा बनाने में होता है उपयोग

 

इस खोज ने यह भी दिखाया कि पुराने सिक्कों की कीमत सिर्फ उनमें मौजूद सोने से तय नहीं होती. कई बार इतिहास, दुर्लभता और उनकी हालत उनकी कीमत को कई गुना बढ़ा देती है. जमीन के नीचे दबे ये सिक्के उस दौर की एक ऐसी कहानी अपने साथ लेकर आए, जिसके किरदार आज गुमनाम हैं. जिस व्यक्ति ने कभी अपनी जिंदगी की बचत को डिब्बों में भरकर जमीन के नीचे छिपाया था, उसे शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि एक दिन कोई दंपति अपने कुत्ते को घुमाते हुए वहां पहुंचेगा और उसकी छिपाई दौलत दुनिया के सामने आ जाएगी. और यही वजह है कि ‘सैडल रिज होर्ड’ सिर्फ सोने के सिक्कों की खोज नहीं, बल्कि अमेरिका के सबसे रहस्यमय दबे हुए खजानों की कहानियों में शामिल हो गया.

See also  रात में सड़क किनारे बाइक खड़ीकर सो गए पति-पत्नी, इधर-उधर रोता हुआ रेंगता रहा 9 माह का बच्चा

 

 

 

1000 रुपये उधार देकर बना करोड़पति, सब्जीवाले की दिलदार दोस्ती ने दिया 1 करोड़ का तोहफा