फंदे से लटकी मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, किराए के घर में रह कर कर रही थी पढाई, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कचहरीपारा स्थित किराए के मकान में रह रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की निवासी थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी।

 

CG : तालाब में तैरती मिली स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राओं की लाश, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

 

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  किसानों के बीच सांसद की फटकार से भड़के निरीक्षक, माइक छोड़कर बीच कार्यक्रम से निकले बाहर

 

 

CG : किराए के मकान में लटकी मिली छात्रा की लाश, सुसाइड नोट प्रेम संबंधों का जिक्र, जाँच में जुटी पुलिस