PM मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर

:72 घंटे में 10 कार्यक्रम; न्यूयॉर्क में योग करेंगे, बाइडेन के साथ डिनर

नई दिल्ली/

आज यानी मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी अपने 3 दिन के अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया है। वो अब तक के दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री और तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें अमेरिका की तरफ से इस विजिट के लिए इनवाइट किया गया है।

इससे पहले 1963 में राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन और 2009 में मनमोहन सिंह स्टेट विजिट पर अमेरिका गए थे। यही वजह है कि PM मोदी के पिछले 7 अमेरिकी दौरों की तुलना में यह विजिट बेहद खास है। इस दौरान वे 72 घंटे में 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और न्यूयॉर्क में योग भी करेंगे

See also  हरियाणा में सफाईकर्मी के लिए निकली भर्ती, 46 हजार पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट ने किया अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *