जांजगीर जिले के पामगढ़ में रात से लापता युवक की लाश सुबह गाँव के ही तालाब में तैरती हुई मिली है| लाश मिलने के बाद गाँव में हड़कंप मच गया| देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी | सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना ग्राम पंचायत पेंड्री की है|
पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्री के लिमाही तालाब में मिले मृतक की पहचान 36 वर्षीय परस राम यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, परस राम यादव बीती रात घर पर खाना खाने के बाद करीब साढ़े 9 बजे दिशा मैदान के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कोई पता नहीं चल सका।
पामगढ़ में देर रात ट्रक ने मचाया भौकाल, बैरियर को घसीटते लाया 5 किमी, लोगों ने भाग कर बचाई जान, कई गाड़ी आए चपेट में
सुबह ग्राम पेण्ड्री के लिमाही तालाब में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परस राम यादव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।
छत्तीसगढ़ में चार दिनों से लापता युवक की लाश खेत में गड़ा मिली, जांच में जुटी पुलिस