मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आज ही आदेश जारी कर दिया गया है। मंहगाई भत्ते की दर में 01 जुलाई 2023 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान में 33 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का भुगतान किया जा रहा है, इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब शासकीय सेवकों को 38 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता देय होगा। शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता 01 जुलाई 2023 से देय होगा। इसी प्रकार छठवें वेतनमान में शासकीय सेवकों को 201 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का भुगतान किया जा रहा है, इसमें 11 प्रतिशत वृद्धि के बाद 01 जुलाई 2023 से 212 प्रतिशत की दर से शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ता देय होगा।
महंगाई का कम हुआ भार
सबके साथ भूपेश सरकार#positivenews #Chhattisgarh@bhupeshbaghel pic.twitter.com/QmfCV4R87c— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 6, 2023
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
द्वारा प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला। आदेश जारी।
– महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी।
– अब शासकीय कर्मचारियों को मिलेगा 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता। कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय।#Chhattisgarh #DA… pic.twitter.com/VADehpuAuH— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 6, 2023
आप सबके साथ साझा करना चाहूँगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 6, 2023