जांजगीर जिले के पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है| उनके पास से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 4,400 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त किया गया है|घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है|
पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के आरोपी गिरफ्तार, 3 थाना ने 4 आरोपी पकडाए
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पामगढ़ पुलिस ने दो अलग- अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 4,400 रुपये है, तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
पामगढ़ में 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपियों
01. राजेश कुमार भास्कर पिता मोहन, उम्र 40 वर्ष, निवासी मेउ, हाल मुकाम पामगढ़, थाना पामगढ़
2. कलेश्वर यादव पिता स्व. राजाराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी नंदेली, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पामगढ़ में 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
उक्त दोनों मामलों में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 468/2026 एवं 469/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पामगढ़ में 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी, हरप्रसाद सिन्हा, विनोद मनहर एवं महिला आरक्षक मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।
पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 07 लीटर शराब के साथ पकड़ाई