पामगढ़ में सहायक शिक्षक के सिर पर मारा शराब की बोतल, लड़ाई की जानकारी लेन पड़ा महंगा 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आ बैल मुझे मार जैसी कहावत यथार्थ सिध्द हो गई| दरअसल कोंडागांव में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ युवक रास्ते से जा रहा था| इसी दौरान रास्ते में भीड़ देखकर शिक्षक वहाँ रूककर पूछा क्या हो रहा है| उतने में आपस में लड़ाई कर रहा युवक शिक्षक के माथे पर ही शराब की बोतल फोड़ दी| जिससे शिक्षक घायल हो गया| शिक्षक ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294,506, 323 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना  मेकरी भाठापारा मेन रोड की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगाव निवासी आर्दश सिंह पिता स्व.संतोष सिंह उम्र 37 साल नवीन प्राथमिक शाला कोकोड़भाटा (चमई) जिला कोंण्डागांव मे सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है|  छुट्टी में वह अपने घर आया था| सोमवार की रात 9 : 30 बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से कोड़ाभाट से अपने घर जा रह था| तभी ग्राम मेकरी भाठापारा मेन रोड किनारे मे भीड़ ईक्कठा था| भीड़ को देखकर किसी का एक्सीडेंट हो गया है सोचकर वे लोग वही पर रूके और वही पर खड़े लोगो से मै पुछा क्या हो गया है तो बताये कि लड़ाई झगड़ा हो रहा है| तब पास जाकर देखा तो ग्राम मेकरी के अश्वनी यादव एवं उसके भाई भुनेश्वर यादव आपस मे लड़ाई झगड़ा हो रहे थे| तभी अश्वनी यादव मेरे पास आया और बोलने लगा कि तुम पुछने वाले कौन होते हो कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने हाथ मे रखे शराब भरी बोतल को मेरे माथे पर मार दी|  जिससे मेरे माथा मे चोट लगकर खून निकलने लगा | मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद सहायक शिक्षक ने इसकी शिकायत थाना में की है |

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में गाय-कुत्ते को मारा तो पांच हजार का लगेगा जुर्माना, पशु सुरक्षा अधिनियम में होगी कार्रवाई