चलती मेट्रो ट्रेन के ऊपर स्टंट करता युवक, वीडियो देखे सभी हैरान 

कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसको देखने के बाद विश्वास करना मुश्किल होने लगता है. फिर भी अपनी आंखों पर तो विश्वास करना ही पड़ता है. इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती मेट्रो पर दौड़ते हुए नजर आ रहा है.

[metaslider id=152463]

अभी तक आपने केवल फिल्मों में ही देखा होगा कि कोई शख्स बड़े आराम से ट्रेन या मेट्रो पर चढ़ जाए. या फिर इस तरह की अचरज करने वाले बात सुनते ही स्पाइडर मैन की याद आ जाती है. कुछ इसी तरह इस वीडियो में देखा जा सकता है. जिसमें एक शख्स चलती मेट्रो पर दौड़ता हुआ नजर आता है. ये वो स्टंट के लिए कर रहा है लेकिन इस तरह का स्टंट करना जान के बहुत खतरनाक होता है. वैसे ये वायरल हो रहा वीडियो भारत का नहीं बल्कि अमेरिका का है. अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रो में इस तरह का नजारा देखने को मिला है. इस नजारे को देखने के बाद यही महसूस होता है कि भारत हो या फिर अमेरिका लोग हर जगह के अद्भुत होते हैं.

See also  सजने के बाद ब्यूटी पार्लर से खुद ऑटो लेकर चली दुल्हन, विडियो सोसल मिडिया में वायरल 

[metaslider id=153352]

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो अब तक कुल 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं इस वीडियो में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि अजीब तरह के लोग होते है. अगर इस आदमी को कुछ हो गया तो इसके घर वाले मेट्रो वालों पर केस कर देंगे. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि यह भाई मरने का शौक है तो और भी कई विकल्प है.