CG : राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षक की घिनौनी करतूत, 8 साल की छात्रा के गाल मार-मारकर किया लाल, पिता ने की कार्रवाई की मांग, शिक्षक ने मानी गलती

गरियाबंद जिला में क्लासरूम में गणित के सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर शिक्षक ने छात्रा को ऐसी सजा दी कि अब वह बुरी तरह डरी-सहमी है. छात्रा इतनी भयभीत है कि ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर पा रही है. यहां तक कि उसे रात में सोने में भी परेशानी हो रही है. इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरा मामला फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेंडरी स्थित प्राथमिक शाला का है.

 

शिक्षक की गोद में छात्रा को बैठाकर अश्लील हरकत, कोचिंग सेंटर पर उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

 

दरअसल, बुधवार, 7 अक्टूबर को प्राथमिक शाला भेंडरी में कक्षा तीसरी की पढ़ाई के दौरान शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से गणित के सवाल का जवाब पूछा. इस दौरान आठ वर्षीय छात्रा साधना जवाब नहीं दे पाई. आरोप है कि इससे नाराज होकर शिक्षक ने बच्ची के गाल पर थप्पड़ मार दिए. स्कूल से घर लौटने पर परिजनों ने बच्ची के चेहरे पर लाल निशान देखे. पूछताछ करने पर छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई. बच्ची के अनुसार, शिक्षक ने उसके गाल के नीचे कान के पास कई थप्पड़ मारे थे.

See also  तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल: बटालियन कमांडर हेमला समेत 47 माओवादी आज करेंगे सरेंडर

 

क्लास रूम में आपत्तिजनक हालत में शिक्षक और महिला, वीडियो जमकर वायरल

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची बुरी तरह भयभीत है. वह ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है और रात में सोने में भी परेशानी हो रही है. इस घटना के सामने आने के बाद पालकों और ग्रामीणों में नाराजगी है. मामले ने स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले में शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने गुस्से में बच्ची को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी है. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराने का आश्वासन दिया है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है. जांच दल को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

सगी माँ ने जबरन डॉक्टर, प्रेमी, दोस्त सभी से बेटी का कराया दुष्कर्म, रोतो हुआ छात्रा ने मिडिया को बताई माँ घिनौनी करतूत

 

See also  दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, परिजनों में हड़कंप

 

पीड़ित छात्रा के पिता वेदव्यास ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी काफी भयभीत है. वह ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही और डर के कारण सो भी नहीं पा रही है. पिता ने संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए.  मामले को लेकर शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने स्वीकारते हुए कहा कि उन्होंने छात्रा से गणित का एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब वह नहीं दे पा रही थी. बार-बार  समझाने के बाद भी जब बच्ची जवाब नहीं दे पाई तो उन्होंने गुस्से में उसे एक-दो थप्पड़ मार दिए. शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनसे गलती हुई है. इसके लिए वह माफी मांगते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मेरे द्वारा ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा.

 

 

CG : चलती स्कूल बस में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, कंडक्टर ने दिया घटना को अंजाम

ग्रामीण श्यामगिरि गोस्वामी ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक पूर्व में भी स्कूली बच्चों की पिटाई कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं पूर्व सरपंच थानेश साहू ने भी छात्रा के साथ मारपीट किए जाने की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है.  राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने की बात स्वीकार किए जाने के बाद विद्यालयों में बच्चों के प्रति शिक्षकों के व्यवहार और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. गणित का सवाल समझ नहीं पाने पर बच्ची को समझाने के बजाय थप्पड़ मारना गंभीर चिंता का विषय है. अब ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए.

See also  CG शराब के नशे धुत पहुंची महिला शिक्षिका, तत्काल प्रभाव से निलंबित

 

जांजगीर जिला में फिर शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्राओं के साथ किया जा रहा अश्लील हरकत, आक्रोशित हुए परिजन