हथेली पर लिखा सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने लगाई फांसी, जाने मरने की क्या बताई वजह

महाराष्ट्र के पालघर जिले में महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा है. उसकी हथेली पर लिखा था कि मैं ससुरालवालों के सताने व जलालत की वजह से खुदकुशी कर रही हूं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर व ननद होगी. यह घटना नालासोपारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के निलेमोरे गांव की है.

[metaslider id=152463]

मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम संगीता कनौजिया है. उसकी उम्र 24 साल थी. काफी समय से ससुरालवाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. इस कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह बात जब संगीता के पिता मुन्नी लाल राजनारायण कनौजिया (60) पता चली तो वह तुरंत नालासोपारा पहुंचे. उन्होंने पुलिस सटेशन में शिकायत दर्ज कराई.

See also  पाकिस्तान में सत्ता संकट! शहबाज सरकार पर Gen Z की बगावत, क्या होगा नेपाल जैसा राजनीतिक उलटफेर?

इधर संगीता ने मरने से पहले अपनी हथेली पर खुदकुशी का कारण लिखा था. मृतका के पिता मुन्नीलाल कनौजिया ने बताया कि साल 2022 में संगीता की शादी नालासोपारा में रहने वाले नितेश कुमार कनौजिया से हुई थी.

[metaslider id=153352]

उन्होंने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि बेटी की शादी में जितना उनसे हुआ उतना दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से उसका नीतेश कुमार कनौजिया, सास, आशा कनौजिया, ससुर, शिवसेवक व ननद, माला कनौजिया से दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते थे. उसकी बेटी को ठीक से खाना भी नहीं देते थे. जिससे तंग आकर बेटी संगीता कनौजिया ने यह कदम उठाया है. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इस पूरे मामले की आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.