सांप को CPR देकर बचाई जान, सीपीआर देने के बाद सांप धीरे-धीरे आया होश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गुजरात में वलसाड जिले के वापी से एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. वापी में जीआईडीसी क्षेत्र में एक श्ख्स ने सांप को CPR दिया और उसकी जान बचाई. सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है और आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन ये सच है. सांप को सीपीआर संजय पवार नाम के एक शख्स ने दिया.

 

लाइव मैच में पक्षी को लगी गेंद, खिलाड़ी ने दिया CPR, बच गई जान, वीडियो वायरल

 

सांप पकड़ने वाले संजय पवार ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहोश हुए सांप को सीपीआर दिया. जानकारी के अनुसार, रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण बेहोश हुए इस सांप के पेट में पानी भर गया था, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी. संजय पवार ने असाधारण साहस दिखाते हुए बेहोश सांप को सीपीआर दिया.

उज्जैन में चमत्कार जैसी मेडिकल सफलता: 40 मिनट CPR, 12 शॉक के बाद युवक की धड़कन लौटाई

 

See also  धड़ाधड़ एक के बाद एक गाय पर गिरी बोरियां, ओवर लोड ट्रक ने ले ली जान, देखें वीडियो

इस प्रक्रिया के दौरान संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होने के बावजूद, संजय पवार ने सांप की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया. इंडिया जिलेटिन कंपनी के कर्मचारियों ने भी इस कार्य में उनकी सहायता की. सीपीआर देने के बाद सांप धीरे-धीरे होश में आ गया. उसकी हालत सुधरते ही उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया.

मौत के बाद इंसान क्या सुन सकता है?, नई स्टडी ने खोला हैरान कर देने वाला सच

 

 

हालांकि, सांप के संपर्क में आने से संक्रमण के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर संजय पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग संजय पवार की मानवता और जीव प्रेम की सराहना कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सांप जहरिला नहीं था. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, उसमें संजय को सांप सीपीआर देते देखा जा सकता है.

See also  CG : चोरी करने का पछतावा हुआ चोर को, सारे पैसे बात दिए गरीबों को, उनकी दुआ से ही पकड़ाया, हंसी रोक नहीं पाए पुलिस

आमतौर पर लोग सांप को देखकर डर जाया करते हैं और उससे दूरी बनाते हैं., लेकिन संजय पवार ने सांप की जान बचाकर ये संदेश दिया है कि इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति दया में भी नजर आती है.