छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की बीच बस्ती में गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने घेरकर किया छलनी, नक्सल घटना को लेकर फैली दहशत

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । इससे पहले वह दिन भर कल डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम में उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि वह पूजा करके घर लौट रहे थे रात कि तभी 8:30 बजे रास्ते में उन्हें घेर कर गोली मार दी।

कल दिन भर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मोहला चुनावी सभा में रहने के बाद घर लौटे भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू ताराम को हथियारों से लैस नक्सलियों ने बीच बस्ती में घुसकर रात 8:30 के लगभग गोली दाग दी। लाल सलाम चिल्लाते हुए भागे माओवादियों ने आदिवासी भाजपा नेता की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वह गांव में स्थापित नवरात्रि के पावन दिन पर देवी मां की पूजा कर घर लौट रहे थे। ये घटना मानपुर विकासखंड के औधी थाना क्षेत्र से 4 किलोमीटर दूरी पर सरखेड़ा गांव में घटित हुई।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दरमियान भाजपा नेता की हत्या से फिर लंबे अंतराल के बाद मानपुर में नक्सल घटना को लेकर दहशत का वातावरण फैल गया है। जानकारी के अनुसार मोहला में डॉ रमन सिंह के चुनावी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मानपुर औंधी क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री बिरझू तारम अपने गांव सारखेड़ा लौटे। लगभग 8:00 बजे वे गांव में खुद के द्वारा नवरात्रि में देवी स्थापना कर पूजा अनुष्ठान करते आ रहे हैं।

इसी क्रम में कल भी पूजा करके स्थापना स्थल से वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान ताक में बैठे सशस्त्र हथियारबंद 8 से 10 नक्सलियों ने उन पर हमला करते हुए गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही कद्दवार भाजपा नेता बिरझू ताराम की मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल औंधी थाने को दी गई।

See also  सीटों के बंटवारे के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत पूरी, 90 में से, एनसी 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 पर चुनाव लड़ेगी