जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है| महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 64 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है|
पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी नरोत्तम पटेल द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर पीड़िता को अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 448/2026, धारा 331(3), 64 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पामगढ़ में घर अंदर घुसकर युवती से छेड़छाड़, चिल्लाने पर मारने उठाया हसिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन एवं आरक्षक विनोद मनहर और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
पामगढ़ में घर घुसकर अकेली लड़की से रेप, पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार