पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़, घर के बाहर गाली गलोच करने से किया था मना

पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट : जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के एक महिला सरपंच के साथ घर घुसकर मारपीट की गई। बचाने आए उसकी बेटी और बेटे के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3(5), 333(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झिलमिली की है।

पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़, घर के बाहर गाली गलोच करने से किया था मना

ग्राम पंचायत झिलमिली की सरपंच राजकुमारी बंजारे उम्र 65 साल ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात 9:30 बजे के आसपास उसके घर के सामने गोपाल टंडन और रजत रात्रे गाली गलौज कर रहे थे। सरपंच ने उन दोनों को ऐसा करने से मना किया। जिससे वे लोग भड़क गए और गोपाल टंडन रजत रात्रि और मा भारती तीनों सरपंच के घर घुस गए और गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी|

See also  70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट : पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा

मना करने पर सरपंच का बाल पकड़ कर जमकर मारपीट की अपनी मां को बचाने आए लड़की अंकित पुत्र हितेश के साथ भी हाथ मुक्का से जमकर मारपीट की| वहीं बेटी अंकित के बाल पड़कर घसीटने लगे। मारपीट से तीनों को काफी छोटे आई। दूसरे दिन महिला सरपंच ने इसकी शिकायत मुलमुला थाने में की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए