बिहार के वैशाली जिले में नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 9 से बढ़कर 13 हो गई है. राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में ये दर्दनाक हादसा हुआ था. गंगा नदी में 20 से 30 लोगों से भरी एक निजी नाव अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई. इसमें डूबने से 13 बच्चों की मौत हो गई. से सभी पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. सभी मृतक बच्चे एक ही खानदान से ताल्लुक रखते थे. हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.
बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत!**
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 20 से 30 युवक और बच्चे सवार थे, जो पड़ोस के गांव में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव गंगा नदी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 6 लोगों को बचाए जाने की जानकारी सामने आई है।
एक पल में कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का माहौल है। यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों एवं बचाए गए लोगों के सुरक्षित रहने की प्रार्थना है।
**ॐ शांति 🙏**
#Bihar #Vaishali #Raghopur #GangaRiver #BiharNews #SadNews
— 𝓐𝓫𝓱𝓲𝓻𝓪𝓳 𝓼𝓲𝓷𝓰𝓱 𝓽𝓱𝓪𝓴𝓾𝓻 (@iRahulsingh_IND) October 14, 2026
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 13 बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर नाव और प्रशासनिक ढिलाई को लेकर वैशाली डीएम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की.
‘पड़ोसी गांव में भोज खाने जा रहे थे बच्चे, नाव फटने से हुआ हादसा’
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद गांव के बच्चे और युवक पड़ोसी गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाव पर सवार हुए थे. ग्रामीणों का आरोप है कि निजी नाव काफी पुरानी और जर्जर थी. नदी के बीच में पहुंचते ही नाव अचानक फट गई और देखते ही देखते पानी में समा गई. वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग बैठा लिए गए थे. इस कारण नाव पलटी. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से 13 शव निकाले हैं. वहीं गंभीर रूप से झुलसे/डूबने से बेसुध हुए पुटुस कुमार और अनुष्का कुमारी समेत तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है.
वैशाली जिले के राघोपुर !
यही वो नाव है जिसमें 30 लोग सवार थे ! जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई ! https://t.co/h0cb1WCyBQ— @p2- चंद्रवंशी 🇮🇳 (@pra1366) October 14, 2026
एक ही खानदान के 13 चिराग बुझे, गांव में मचा कोहराम
सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि सभी बच्चे एक ही खानदान से हैं. बताया जा रहा है कि तीनों परिवार आपस मे गोतिया हैं. और जहां सभी बच्चे श्राद्ध कर्म का भोज खाने नाव से जा रहे थे वो भी गोतिया ही है. रामप्रवेश राय के घर मे 7, जबकि राजकिशोर राय के घर से 5 और डोमन राय के घर की एक बच्ची की मौत हुई है. दो बच्चियों की उम्र 18 साल के आस पास थी. जबकि बाकी बच्चों की उम्र 15 साल के नीचे थी. मृतकों में लड़कियों की संख्या अधिक है. जानकारी मिली है कि सिदाहिन राय के दिव्यांग बेटी की भी एक हादसे में ही मौत हुई थी, जिसके श्राद्ध का भोज खाने के लिए ही बच्चे नाव से निकले थे.
- मीरा कुमारी
- निशु कुमारी
- अनिशा कुमारी
- सुनीता कुमारी
- आर्यन कुमार
- मोहन कुमार
- अमृता कुमारी
- अंकिता कुमारी
- पिंकी कुमारी
- नमन कुमार
- सिकी कुमारी
- भोनू कुमारी
- सोनम कुमारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों का अंबार
सभी 13 शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) राघोपुर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पीएचसी राघोपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वैशाली के वरीय पुलिस अधिकारी शुभांक मिश्रा और सदर SDPO सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद हैं. पुलिस सभी शवों का कागजी पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है. बिहार सरकार ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सभी 13 मृतक बच्चों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की तत्काल घोषणा की है.
वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है। इनमें ज्यादातर 6 से 15 साल की उम्र के मासूम बच्चे थे।
एक छोटी-सी नाव पर 25 से अधिक लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने दूसरे गांव जा रहे थे, लेकिन बीच मझधार में काल ने उन्हें घेर लिया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें, शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
ॐ शांति। 🙏
— Vikash Singh (@iSinghVikash) October 14, 2026