CG : दुकान में फटा सिलेंडर, संचालक और ग्राहक झुलसे, लाखों का सामान खाक 

बलरामपु जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां ग्राम पंचायत सनावर के दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से भीषण आग लग गई है. इस घटना में दो लोग आग की चपेट में आए है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला सनवाल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दुकान में आग लगी और आग की चपेट में दुकान संचालक और एक ग्राहक आ गया. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही सनवाल पुलिस मौके पर पहुंची. आग की वजह से दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. वहीं घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

See also  फर्जी जाति प्रमाण पत्र से लड़ा चुनाव, बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, आरोप के बाद राजनीति गलियारे में हड़कंप