CG : छठ घाट पर जमकर मारपीट, चले लात घूंसे, वीडियो वायरल  

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो पक्षों में छठ घाट पर जमकर मारपीट हुआ. जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी हाथ चलाती दिखाई दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के दौरान सुबह अर्घ्य देने अंबिकापुर के शंकर घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूजा करने की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गया.

See also  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले, छत्तीसगढ़ में फिर से नए मामले में हुआ इजाफा