खड़े ट्रेलर में घुस गई कार, मंत्री के बेटी की दर्दनाक मौत, 3 अन्य दोस्तों की भी गई जान, गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया शव

जमशेदपुर के नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में दीपिका पांडेय की बेटी के साथ उनके तीन दोस्तो की भी जान चली गई। तृषा एलएलआरआई की छात्रा थीं और अपने दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।

 

See also  राजस्थान में तबादलों की अंतिम तारीख आज, हजारों कर्मचारियों की बढ़ी हलचल

मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है। यहां ब्रेक डाउन ट्रेलर खड़ा था। इस दौरान पीछे से आ रही कार तेजी से ट्रेलर के अंदर घुस गई और दर्दनाक हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के साथ ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में मृतकों के शव बुरी तरह जख्मी हुए थे।

 

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

गुरुवार सुबह हुए इस हादसे को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

See also  यूपी के एमएसएमई को ग्लोबल मार्केट से जोड़ेगा वालमार्ट वृद्धि कार्यक्रम

 

कोरबा : तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, बाइक के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

 

दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर हेमंत सोरेन के साथ ही मंत्री इरफान अंसारी ने भी शोक व्यक्त किया है। इरफान अंसारी ने लिखा, “अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया। इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।